फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सागौन के गिल्टों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

Sun, 22 Jun 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। पुलिस और जंगलात की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सागौन के गिल्टों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लकड़ी तस्करों ने ट्रॉली में लदे सागौन के गिल्टों को गोबर की खाद से ढक रखा था।
विज्ञापन


सीओ विभव सैनी ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर से सूचना पर केलाखेड़ा थाना अंतर्गत बेरिया दौलत पुलिस चौकी प्रभारी नरेश मेहरा ने पुलिस और जंगलात की टीम के साथ जंगल से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। पुलिस ने ट्रॉली से तिरपाल हटाकर देखा। इस पर गोबर खाद के नीचे सागौन के गिल्टे रखे हुए थे। इस दौरान चालक ने भगाने की कोशिश की। पुलिस ने चालक सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें