फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: युवती के अंडकोष से छह किलो का ट्यूमर निकाल बचाई जान

Fri, 27 Jun 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पंडित राम सुमेर शुक्ला मेडिकल काॅलेज के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मेडिकल कॉलेज में एक युवती के अंडकोष से छह किलो का ट्यूमर निकालने का सफल ऑपरेशन हुआ है। गरीब घर की युवती के इलाज का सारा खर्च मेडिकल कॉलेज ने वहन किया।
विज्ञापन

काशीपुर क्षेत्र की 23 साल की युवती लंबे समय से ट्यूमर की परेशानी झेल रही थी। जांच में उसके अंडकोष में ट्यूमर होने का पता चला। ट्यूमर पेट में फैल गया था। गरीब परिवार की युवती इलाज के लिए दर-दर भटकी, उसने कीमोथेरेपी भी कराई। ऋषिकेश एम्स के साथ ही सुशीला तिवारी अस्पताल भी गई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
कुछ दिन पूर्व युवती मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आई। बीते बुधवार को मेडिकल कॉलेज में दो घंटे से अधिक समय तक चले ऑपरेशन के दौरान युवती के अंडकोष से छह किलो से अधिक वजनी ट्यूमर निकाल लिया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शाही ने बताया कि ट्यूमर के कारण युवती के लीवर के साथ ही आंतों को नुकसान पहुंचने लगा था। पेट में पानी भर गया था। वह शौच भी नहीं कर पा रही थी। बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें