फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जंगलात टीम पर हमले के आरोपी तस्करों को पकड़ने के लिए दी दबिश

Sun, 15 Feb 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। जंगलात टीम पर हमला करने वाले तस्करों को पकड़ने के लिए वन विभाग टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। आरोपी घरों से भागे मिले।
विज्ञापन


बीते शनिवार को वन विभाग और एसओजी टीम संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान अस्कोट मार्ग पर बाइक आती दिखाई दी। बाइकों पर खैर लकड़ी के गिल्टे लदे हुए थे। तस्करों पर अवैध असलाह भी था। पीछा करने पर तस्करों ने सीधे बंदूक तान दी। तस्करों ने मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। तस्करों ने मारने की धमकी दी। टीम ने जब आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, तस्कर फायर करते हुए दो बाइकों पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन

मौके से 20 खैर के गिल्टे और तीन बाइकें बरामद कीं। बरहैनी वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण सिंह मेहरा ने बताया कि एक तस्कर की पहचान दलजीत सिंह डल्लू निवासी गांव हरसान के रूप में हो चुकी है। जिसके खिलाफ वन विभाग में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दलजीत सिंह डल्लू पर केलाखेड़ा थाने में जनवरी में भी एक केस दर्ज है। तस्करों को पकड़ने के लिए वन विभाग टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। आरोपी तस्करों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें