फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर-रामनगर के बीच गोशाला में बनेगा नया रेलवे स्टेशन

Tue, 24 Nov 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर और रामनगर के बीच रेल संचालन की अड़चन दूर करने की कवायद शुरू हो चुकी है। गोशाला नामक स्थान पर नया रेलवे स्टेशन विकसित किया जा रहा है। यहां तीन रेल लाइन और प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। इससे लोेगों को आवागमन की बेहतर सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

काशीपुर-रामनगर रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन के दौरान एक ट्रेन को दूसरी के गुजरने का इंतजार करना पड़ता है। दोनों स्टेशन के बीच एक समय में एक ही रेल चलती है। इससे दूसरी ट्रेन को स्टेशन के आने का इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए गोशाला में स्टेशन बनाया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत रामनगर से आने वाली ट्रेन को यहां बनने वाले स्टेशन पर रोका जा सकेगा। इससे काशीपुर से रामनगर जाने वाली ट्रेन को पास कराने में सुविधा मिलेगी। रेल लाइन पर आवागमन भी सुचारू रहेगा। तीन रेल लाइनों की व्यवस्था से ट्रेनों की क्रॉसिंग आसान होगी और रेल संचालन अधिक सुचारू हो सकेगा। स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच, स्वच्छ पेयजल, शौचालय समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
नये रेलवे स्टेशन से बढ़ेगी सुविधाएं
रेलवे स्टेशन बनने से गोशाला, मालधन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। अभी इन क्षेत्रों के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए काशीपुर या रामनगर पहुंचना पड़ता है। नया स्टेशन बनने से उनकी दूरी और समय दोनों की बचत होगी। रेलवे की यह पहल रेल परिचालन सुधारने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ाने में भी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन



काशीपुर-रामनगर के बीच गोशाला में रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है। रेलवे स्टेशन का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। निविदा प्रक्रिया गतिमान है। - प्रभात कुमार, सहायक मंडल इंजीनियर, पूर्वाेत्तर रेलवे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें