फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK NEWS: तीन साल की मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, CCTV में कैद हुई घटना: दोनों आपस में रिश्तेदार

Tue, 09 Sep 2025 02:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सितारगंज में तीन वर्षीय मासूम के साथ पवित्र स्थल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग को संरक्षण में लिया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज से एकबार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन वर्षीय मासूम के साथ पवित्र स्थल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग को संरक्षण में लिया है।

विज्ञापन


सोमवार को सितारगंज निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि छह सितंबर की शाम को जब वह मंदिर में गया तो देखा कि पूजा का सारा सामान बिखरा है। शक होने पर उसने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। सीसीटीवी कैमरा देखने पर एक लड़का एक छोटी लड़की के साथ मंदिर के अंदर प्रवेश करते हुए दिखाई दिया। फिर लड़के ने पवित्र स्थल के अंदर रखी पूजा की सामग्री को खुर्द-बुर्द किया। थोड़ी देर बाद लड़का उस छोटी लड़की के साथ दुष्कर्म करता हुआ दिखाई दिया। आरोपी और पीड़ित दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं और सितारगंज के ही रहने वाले हैं। ये अक्सर खेलने के लिए मंदिर में आते हैं।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित मासूम के अलावा आरोपी भी नाबालिग है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। साथ ही आरोपी नाबालिग पर केस दर्ज कर उसे संरक्षण में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें