फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: किच्छा की चावल मिल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Mon, 13 Jul 2026 12:14 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, किच्छा

सार

हाईवे किनारे स्थित एक चावल मिल में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का चावल, बारदाना और चोकर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
किच्छा की एक चावल मिल में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

किच्छा में शनिवार देर रात हाईवे किनारे स्थित एक चावल मिल में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का चावल, बारदाना और चोकर जलकर राख हो गया। मिल स्वामी एवं राइस मिल एसोसिएशन के महामंत्री साहिल अरोरा ने अग्निकांड में 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

सूचना मिलते ही किच्छा और रुद्रपुर से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि चावल के ढेर में अंदर ही अंदर सुलग रही आग को दूसरे दिन भी बुझाने का काम जारी रहा।

आवास विकास कॉलोनी निवासी साहिल अरोरा ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे मिल के गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उन्हें सूचना दी। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की चपेट में मिल के तीन गोदाम आ गए जिनमें रखा चावल, बारदाना और चोकर पूरी तरह जल गया।

 

पूर्व विधायक ने मिल स्वामी को दिया सहायता का भरोसा

विज्ञापन

अग्निकांड की सूचना मिलते ही राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य देर रात ही मौके पर पहुंच गए। रविवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने चावल मिल पहुंचकर मिल स्वामी साहिल अरोरा से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान अंकुर पपनेजा, सतीश अरोरा, सुनील पपनेजा, किशन नारंग, सौरभ अरोड़ा, दीपक पाठक, लक्ष्मण खुग्घर और सुमित अरोड़ा सहित अन्य लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें