फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के साथ नौकरी की तलाश में सिडकुल आया व्यक्ति दुर्घटना में घायल

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती घायल कल्लू सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। आजादनगर मोतीपुर गदरपुर निवासी कल्लू सिंह अपनी बेटी लक्ष्मी और ज्योति के लिए नौकरी की तलाश में सोमवार को बाइक से सिडकुल आ रहा था। पारले-जी फैक्ट्री के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार कल्लू लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। दोनों बेटियों को भी हल्की चोटें आईं। बेटियां लोगों की मदद से घायल पिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं। डॉक्टरों के अनुसार घायल का पैर तीन जगहों से टूट गया। सिडकुल पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल उपाध्याय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी से अज्ञात वाहन चालक की पहचान की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें