फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Fraud News: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के झांसे में फंसा युवक, 6.47 लाख रुपये की ठगी; जांच शुरू

Tue, 18 Nov 2025 04:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में साइबर फ्राड का एक नया मामला सामने आया है। रुद्रपुर में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी की गई है। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
cyber fraud
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 6.47 लाख की ठगी हो गई। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले उसे फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग से संबंधित लिंक प्राप्त हुआ। जिसे एक्सेस करते ही वह व्हाटसएप ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में 90 लोग अन्य भी जुड़े थे। जिनके द्वारा आपस में ही ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग की खरीदारी कर प्राप्त हुए लाभ को स्क्रीनशॉट्स ग्रुप पर शेयर किए जा रहे थे। उसने एक महीने तक ग्रुप में जुड़कर लाभ-हानि को देखा। इसके बाद कंपनी के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि कंपनी आईआईएफएस सीएस है। जो ब्लाक ट्रेड में लोगों के इन्वेस्टमेंट लगाती है।

विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारी बने युवक ने उन्हें लिंक भेजकर शेयर रेटाें के बारे में बताया। पहली बार में उसने 1.13 लाख रुपये भेजे तो उसे सात हजार का लाभ दिखाया गया। दूसरी बार में उसे 2.28 लाख का लाभ दिखाया। इसके बाद ठगों ने उससे रुपये जमा कराकर ठगी शुरू कर दी। ठग अब तक 6.47 लाख रुपये हड़प चुके हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें