फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kahsipur News: एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जमकर किया हंगामा

Sat, 19 Jul 2025 01:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में एक फार्म हाउस में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
राहुल की मौत से परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में एक फार्म हाउस में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण स्पष्ट कराने को पुलिस शव का डॉक्टर पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी राहुल (32) पुत्र सूरज पाल ड्राइवरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह कुंडा थाना क्षेत्र के पन्नू फार्म से एक व्यक्ति उसको बुलाकर अपने साथ ले गया। सुबह लगभग साढ़े सात बजे संजय के पास पन्नू फार्म से फोन आया कि राहुल की अचानक तबियत खराब हो गयी। तब वह लोग आनन-फानन में गांव से वहां पहुंचें। संजय ने बताया कि उसका भाई राहुल फार्म हाउस में ही एक सोफे पर अचेत अवस्था में पड़ा था। तब लोग उसको कार से मुरादाबाद रोड स्थित तीन-चार निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। तब वह उसके शव को लेकर घर आ गए और उसकी हत्या करने का एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए हंगामा काटने लगे। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम डॉक्टर पैनल से व वीडियोग्राफी के साथ कराने की अनुमति मांगी जा रही है। उसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। वहीं परिजनों का कहना है कि उसके हाथ के नाखून, हाथ व गले के पास नीले 
विज्ञापन


युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। अभी घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। -दीपक सिंह, सीओ। काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें