फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भूरारानी में निकली भव्य शोभायात्रा

Sun, 11 May 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। भंजुराम अमर इंटर कॉलेज भूरारानी में तीन दिवसीय 48वां वार्षिकोत्सव यज्ञ एवं हवन के साथ शुरू हो गया। शनिवार को महामंडलेश्वर श्री स्वामी धर्मदेव महाराज की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 108 सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में शामिल हुईं। शोभायात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की मनमोहक झांकियों ने सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक चेतना का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। कलश यात्रा के यजमान उज्ज्वल छाबड़ा और चिराग छाबड़ा रहे। पूरे क्षेत्र में घूमकर यात्रा विद्यालय प्रांगण में पहुंची। विद्यालय प्रबंधन समिति ने बताया कि दो दिनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। यह वार्षिकोत्सव न केवल विद्यालय की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि यह सामाजिक एकता, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक धरोहर का भी जीवंत उदाहरण है। वहां पर प्रधानाचार्य नत्थू लाल गंगवार, सुरेश कुमार गांधी, गणपत राम गांधी, अभिषेक बांगा, संजीव (कपिल), एनएल गंगवार, मोहन लाल खेड़ा, भारत भूषण, बलदेव छाबड़ा रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें