काशीपुर। आंबेडकर पार्क जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष चंद्रहास गौतम ने बताया कि सोमवार को रामनगर में गौतम बुद्ध की जयंती पर बुद्ध जन्मोत्सव शांति संदेश पदयात्रा का आयोजन होगा। इसमें करुणा, दया, प्रेम, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया जाएगा। सभी लोग आंबेडकर पार्क लखनपुर रामनगर में सुबह आठ बजे एकत्रित होंगे। यहां से पदयात्रा रानीखेत रोड होते हुए भगत सिंह चौक, भवानी गंज से वापस आंबेडकर पार्क नगर पालिका में संपन्न होगी। इस दौरान खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काशीपुर से भारी संख्या में लोगों से सुबह आठ बजे टेढ़ा रोड पार्क पहुंचने की अपील की है।