फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लिफ्ट देकर युवती से कार में किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल में काम करने वाली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि ड्यूटी को जाने समय कार सवारों ने उसे लिफ्ट दी। इसके बाद कार में ही जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। सोमवार को वह कंपनी के लिए निकली थी। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच कार सवार दो युवक पहुंचे और उसे कंपनी छोड़ने की बात कही। कार सवार युवकों पर भरोसा कर वह उनके साथ बैठ गई। आरोप है कि कार सवार युवकों ने जबरन सुनसान जगह पर कार में ही उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने ट्रांजिट कैंप थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दो लोगों पर दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी मूलरूप से ग्राम गबिया सराय थाना माधोटांडा, पीलीभीत उत्तर प्रदेश और हाल निवासी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर निवासी राहुल दास को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार को कंचन तारा होटल के पास से लावारिस हाल में बरामद किया गया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। जिसमें युवती के बाल समेत कई सबूत मिले हैं। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें