फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाबा सावन दास जी की याद में हुआ समागम

Wed, 02 Jul 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। बाबा सावन दास की याद में ग्राम गुरुनानकपुर स्थित गुरुद्वारे में गुरबाणी, कथा, कीर्तन और अरदास के बाद गुरु का लंगर बरताया गया। गुरुनानकपुर निवासी विर्क परिवार के हरभजन सिंह और त्रिलोक सिंह ने बताया कि कुछ परिवार पंजाब और हरियाणा तो कुछ परिवार उत्तराखंड में इस परंपरा का निर्वाह कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कर्मजीत सिंह, गुरजीत सिंह और अजीत सिंह ने बताया गुरुनानक पुर के दस परिवार बारी-बारी से बाबा सावन दास की याद में समागम आयोजित कराते हैं। समागम में गुरुद्वारे के ग्रंथी भाई प्रीतम सिंह ने कथा और कविता गायन के बाद सर्वत्र सुख शांति की अरदास की। कथावाचक देवेंद्र सिंह ने शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर उनके जीवन काल पर प्रकाश डाला।
समागम में अमेरिका से अजीत पाल सिंह शंटी बाबा ने वीडियो कॉल के माध्यम से समागम की सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहां पर कंवलजीत सिंह, परवीन पाल सिंह, मनजीत सिंह, राजवीर सिंह, यतेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें