काशीपुर। ग्राम भगवंतपुर में सड़क किनारे सरकारी दवाइयां मिलने के मामले को स्वास्थ्य विभाग ने पखवाड़े बाद हरकत में आया है। विभाग ने चार सदस्यीय समिति गठित कर शीघ्र ही जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
एक नवंबर को ग्राम पंचायत गढ़ी इंद्रजीत के गांव भगवंतपुर में सड़क किनारे दर्द निवारक, कैल्शियम, विटामिन, बुखार व अन्य बीमारियों की दवाइयां पड़ी मिली थी। ग्राम प्रधान अजयपाल ने बताया था कि दवाइयों की एक्सपायरी तिथि 2023 थी। दवाइयां कैल्शियम, विटामिन समेत अन्य पोषक तत्वों की थी। उन्होंने मामले की गंभीरता देखते हुए जांच की मांग की थी।
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि ग्राम भगवंतपुर में सड़क किनारे एक्सपायर दवाइयां मिली थी। इसकी जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति अध्यक्ष सर्जन डॉ. तनुज तोमर, फार्मासिस्ट आदि शामिल हैं। टीम को जांच कर शीघ्र ही आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।