फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, दो झोपडिय़ां जलीं

विज्ञापन
सितारगंज इंदिरानगर गांव में आग से जलकर राख सामान दिखाता छोटे लाल। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। शॉर्ट-सर्किट होने से दो भाइयों की झोपड़ियों में आग लग गई। इससे दोनों झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान, जेवरात समेत करीब 3.80 लाख रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात करीब 11: 45 बजे क्षेत्र में अचानक बत्ती गुल हो गई। 15 मिनट बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई तो इंदिरानगर गांव में बिजली के तारों में शॉर्ट-सर्किट हो गया। इससे गांव के छोटे लाल और उसके भाई वकील की झोपड़ियों में आग लग गई।
इस दौरान दोनों का परिवार बिजली नहीं होने से बाहर की झोपड़ी में सोया था। अचानक आग की लपटें उठते देख परिवार वाले दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हालांकि तब तक दोनों झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई। छोटे लाल ने बताया कि घर में रखा सारा घरेलू सामान सहित 54 हजार रुपये आग की भेंट चढ़ गए। वहीं, आग से वकील के घर का भी सारा सामान जलकर खाक हो गया।
आग से दोनों परिवारों को करीब 3.80 लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा है। शुक्रवार को राजस्व कर्मियों ने घटनास्थल का मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया।
×××××
दिव्यांग की झोपड़ी में आग लगाई, सामान जला
काशीपुर। ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा निवासी राजीव पाल की गांव में ही सड़क किनारे झोपड़ी है। बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात लोगों ने उसकी गैर मौजूदगी में झोपड़ी में आग लगा दी। इससे झोपड़ी में रखा सारा घरेलू सामान नष्ट हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें