फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो पक्षों के बीच मारपीट, चार लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बेरिया दौलत रोड मेहता फार्म निवासी ममता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम उनकी बेटी अनन्या यादव घर के पीछे बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान पड़ोसी की बेटी खुशी ने उनकी पुत्री को बिना किसी कारण पीट दिया। वह पड़ोसी के घर पूछताछ करने गईं, जिस पर आरोपियों ने घर के अंदर ले जाकर मारपीटा। उसके साथ बदसलूकी की गई। शोरगुल होने पर उनका बेटा और आसपास के लोग पहुंचे। इधर, मेहता फार्म निवासी शशि ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम ममता और उसका बेटा देवांश ईंट और धारदार हथियार लेकर उसके घर में आ गए। आरोपियों ने लात-घूसों से उस पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश और उसकी पत्नी और दूसरे पक्ष से ममता और देवांश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें