फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिजली पोल लगाने वाली ड्रिल मशीन बच्चे के ऊपर गिरी, गंभीर रूप से घायल

Sun, 18 Jan 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बिजली पोल लगाने वाली ड्रिल मशीन की चैन टूट कर साइकिल सवार बच्चे के ऊपर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मशीन से साइकिल का अगला पहिया कटकर अलग हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से क्षेत्रवासियों में ऊर्जा निगम के प्रति रोष व्याप्त है। परिजनों ने पुलिस में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला मझरा क्षेत्र में ऊर्जा निगम की ओर से बिजली पोल लगाने का काम चल रहा है। शनिवार को भी क्षेत्र में ठेकेदार कंपनी की ओर से पोल लगाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ला अल्ली खां रहमत शाह बाबा की मजार के पास निवासी मो. यासीन का 13 वर्षीय बेटा उमैद शाम करीब सात बजे घर से साइकिल से सामान लेने गया था। वह दुकान से सामान लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मझरा मोड़ पर पोलों की ड्रिल करके लौट रही ड्रिल मशीन की चैन टूट गई और उमैद के ऊपर गिर गई। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने ड्रिल मशीन को बमुश्किल हटाया और घायल उमैद को बाहर निकाल कर रामनगर रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने बताया कि उसके सीने की पसली और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
निजी अस्पताल पहुंचे बच्चे के पिता मो. यासीन ने बताया कि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी साइकिल का अगला पहिया आधा कटकर अलग हो गया। परिजनों ने बताया ड्रिल मशीन का ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर कंपनी के कुछ व्यक्ति पहुंच गए। परिजनों ने घटना को लेकर पुलिस में तहरीर सौंपकर विभाग व ठेकेदार कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा इस क्षेत्र में शाम को समय बहुत भीड़भाड़ रहती है ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें