फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुत्ते के भौंकने पर हुआ था पथराव, चार नामजद समेत 10 पर प्राथमिकी

Mon, 02 Mar 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में हुए पथराव के मामले में नया मोड आ गया है। पथराव युवतियों से छेड़छाड़ के विरोध में नहीं बल्कि कुत्ते के भौंकने पर हुआ था। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद समेत 10 अज्ञात पर बलवा, मारपीट और धमकी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात हनुमान मंदिर वाली गली निवासी कमल मंडल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 27 फरवरी की रात करीब 10 बजे आठ-दस लड़के घर के सामने से गुजर रहे थे। घर के पास सपना राय के दो पालतू कुत्ते बंधे हुए थे। कुत्ते लड़कों को देखकर भौंकने लगे। इस पर लड़के कुत्तों को मारने लगे। सपना ने इसका विरोध किया तो युवक गालीगलौज पर उतारू हो गए। हल्ला सुनकर सपना का बड़ा बेटा अभिषेक, पति संजीव राय बाहर आ गए। उन्होंने युवकों को फटकार लगाई।
इसी बीच अंकित उर्फ गट्टी नाम का युवक ईंट लेकर अभिषेक को मारने दौड़ा। जब उसने अंकित का हाथ पकड़ा तो उसके सभी साथियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने पर युवकों ने उनके घर पर पथराव कर दिया। जाते समय घर के बाहर खड़ी स्कूटी व ई-रिक्शा को क्षतिग्रस्त कर गए। घटना का वीडियाे उनके पास सुरक्षित हैं। हमला करने वाले चार युवकों की पहचान अंकित उर्फ गट्टी, सिप्पी, उदय और वंशु उर्फ बोरा के रूप में हुई है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें