फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल सीईओ से मिला, बताई विभिन्न समस्याएं

Sat, 15 Aug 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी से मिलता ​शिक्षकों का प्रतिनि​धिमंडल
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिला। उन्हें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से संबंधी मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान 2006 से 2009 तक के एनपीएस की बकाया राशि खाते में ट्रांसफर कराना, गोल्डन कार्ड बनाए जाने में तेजी लाने, जीपीएफ का समय से भुगतान, चिकित्सा बिलों के भुगतान, समय सीमा में चयन प्रोन्नत वेतनमान निर्धारण कराना, चयन वेतनमान निर्धारण में तदर्थ सेवा जोड़े जाने, वेतन विसंगति, सेवानिवृत्त शिक्षकों की समय से पेंशन निर्धारण, माह की पहली तिथि पर वेतन निर्गत किए जाने समेत विभिन्न लंबित प्रकरणों पर मुख्य शिक्षा अधिकारी से सकारात्मक वार्ता हुई। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने वित्त अधिकारी तथा अधीनस्थ कर्मचारियों को बुला कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए संगठन पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया। इस मौके पर किसान इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य मौ. फैज, प्रांतीय प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता, जिला मंत्री मनोज कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान, सत्येन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें