फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा कोतवाली में ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के विरुद्ध सौंपी तहरीर

Fri, 09 Jan 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। कुमाऊं की महिलाओं का अपमान करने, धार्मिक भावनाएं आहत करने आदि का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को महिलाओं ने ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के विरुद्ध खटीमा कोतवाली में तहरीर सौंपी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो में उपरोक्त महिला सार्वजनिक रूप से भाषण में कुमाऊं की महिलाओं के विरुद्ध अपमानजनक, अशोभनीय और नीचा दिखाने वाले शब्दों का इस्तेमाल कर रही है जिससे क्षेत्रीय वैमनस्य उत्पन्न होता है।
स्थानीय देवी-देवताओं और धार्मिक आस्थाओं को फर्जी कहकर जान-बूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। पुलिस को तहरीर सौंपकर महिलाओं ने इस मामले प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर सावित्री चंद, भावना बिष्ट, रेखा मेहरा, बलवंत कन्याल, पप्पू चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें