फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वाटर कूलर में उतरे करंट की चपेट में आया बालक

Tue, 02 Jun 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। वार्ड पांच स्थित सब्जी बाजार में नगर पंचायत के लगाए वाटर कूलर में फाल्ट से करंट उतरने लगा जिसकी चपेट में एक सात वर्षीय बालक आ गया। एक युवक ने डंडे की सहायता से बालक को वाटर कूलर से अलग कर उसकी जान बचाई। घटना के बाद लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल वाटर कूलर को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


सब्जी बाजार में लगे सार्वजनिक वाटर कूलर में कई दिनों से कभी-कभी करंट आ रहा था। सोमवार को वार्ड निवासी नरेंद्र राय का सात वर्षीय बेटा नंगे पैर वाटर कूलर से पानी पीने पहुंचा गया। उसने जैसे ही कूलर की टोंटी को छुआ तो वह करंट की चपेट आ गया। इस दौरान वहां मौजूद वार्ड के शिवा चक्रवर्ती ने डंडे की सहायता से बच्चे को वाटर कूलर से अलग किया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वाटर कूलर में फाल्ट होने के कारण कभी-कभी करंट आ रहा था। नगर पंचायत को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ मोहम्मद यामीन का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। मामला संज्ञान में आया है। वाटर कूलर की जांच कराकर करंट की समस्या को जल्द दूर कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें