बाजपुर। गांव बरहैनी स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बुधवार को बैंक शाखा प्रबंधक सविता नेगी ने सावित्री देवी को दो लाख रुपये का चेक सौंपा। बताया कि सावित्री देवी के पति का निधन हो गया था। इसके तहत उन्हें बीमा योजना की धनराशि का चेक दिया गया है। बताया कि बीमा योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कवच हैं।