फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुरानी अनाज मंडी में आटे से भरा कैंटर पलटा, चालक गंभीर घायल

Sat, 07 Feb 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में आटे से भरा एक कैंटर बेकाबू होकर पलट गया। इससे चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी की मदद से चालक को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर भिजवाया गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान पास से गुजर रही विद्युत लाइन से वाहन नहीं टकराया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

ग्राम महावीर नगर निवासी राजपाल कैंटर संख्या यूके06 सीबी–4708 में ग्राम महेशपुर स्थित एक मिल से आटे के बैग भरकर देहरादून के लिए रवाना हुआ था। गदरपुर पहुंचने पर वह पुरानी अनाज मंडी में वाहन खड़ा करने लगा। इसी दौरान बैक करते समय कैंटर का पहिया नाली में धंस गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वाहन पलट गया। हादसे में चालक केबिन के अंदर ही फंस गया। सूचना मिलने पर थाने से एसआई मुकेश मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर नाले में पलटे कैंटर को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। कैंटर ग्राम महावीर नगर निवासी उदित वर्मा का बताया जा रहा है, जो सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें