फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने घोषणा की, गौला नदी पर बनेगा पुल, राजनगर में लगेगी डेयरी फैक्टरी

Mon, 29 Sep 2025 12:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर से शक्तिफार्म की सीधी पहुंच के लिए शांतिपुरी के समीप गौला नदी पर पुल निर्माण की शासन से स्वीकृति मिल गई है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
शक्तिफार्म में लोगों को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय रुद्रपुर से शक्तिफार्म की सीधी पहुंच के लिए शांतिपुरी के समीप गौला नदी पर पुल निर्माण की शासन से स्वीकृति मिल गई है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा। गुरुग्राम में ग्राम प्रधान वितिका मिस्त्री के आवास पर लोगों को संबोधित करते हुए सौरभ बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्र के राजनगर में दूध और आइसक्रीम की फैक्टरी लगाने की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इसके यहां के सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


सिडकुल के फेज दो में जाने के लिए निर्मलनगर के समीप बैगुल नदी पर पुल के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। इससे सिडकुल जाने वाले सैकड़ों कामगारों के समय और ईंधन की बचत हो सकेगी। प्रधान ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर इंटर कालेज और प्राइमरी स्कूल में चारदीवारी निर्माण, स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले जाने और गांव में नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी मांगों का ज्ञापन सौंपा। वहां पर दिलीप मिस्त्री, गोविंद तालुकदार, प्राण बढ़ई, बासुदेव माझी, रबीन ख़ान, गोविंद मंडल, सुकुमार मंडल, दीपक सरकार, कालीपद मंडल, श्रीकांत विश्वास, तापस मिस्त्री, अमित हलदार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें