फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.05 करोड़ की लागत से काशीपुर में 9 सड़कों का शिलान्यास

विज्ञापन
काशीपुर में सड़क का शिलान्यास करते विधायक हरभजन सिंह चीमा। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने 1.05 करोड़ रुपये की लागत से आठ सड़कों और एक नाले का शिलान्यास किया। मंगलवार को चीमा ने वार्ड नंबर 40 में मानपुर रोड से कचनालगाजी गुरुद्वारा तक 180 मीटर टाइल रोड, मानपुर और तिवारी कालोनी में टाइल्स रोड और 250 मीटर नाले का शिलान्यास किया। वहीं, फिरोजपुर में 50 मीटर, ग्राम बांसखेड़ाकलां में 165 मीटर, ग्राम गिन्नीखेड़ा में 240 मीटर, 100 मीटर और 190 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य, ग्राम पच्चावाला में 75 मीटर टाइल्स मार्ग का शिलान्यास किया गया। वहां पर ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी, पार्षद रवि कुमार, ग्राम प्रधान विमला देवी, नेहा गौतम, सुनीता देवी, बबली देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें