फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा में जलेगा 50 फुट के रावण का पुतला

विज्ञापन
रुद्रपुर गांधी पार्क में पुतले को तैयार करते जाहिद। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। हर साल की तरह इस बार दशहरा में गांधी पार्क में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन तो होगा लेकिन पिछले वर्षों की तरह भीड़ नहीं रहेगी। दशहरा में इस बार 70 फुट की जगह 50 फुट के ही रावण का पुतला जलाया जाएगा। सिर्फ श्री सनातन धर्म युवा मंच, रामलीला नाटक क्लब, श्री रामलीला कमेटी के लोग ही पुतला दहन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार बाहरी लोगों का गांधी पार्क में प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

पुतले तैयार करने वाले रामपुर निवासी जाहिद ने बताया कि उनकी पीढ़ी सौ वर्षों से पुतलों का निर्माण कर रही है। महामारी के दौर में इस बार रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों में कम ही पटाखे लगाए गए हैं। श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री विजय जग्गा ने बताया कि कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए एतिहासिक कार्यक्रम को इस बार सादगी से मनाया जाएगा।
जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार गांधी पार्क में सिर्फ कमेटी के लोगों के रहने की ही अनुमति मिली है। इधर कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि सांकेतिक रुप से होने वाले पुतला दहन का कार्यक्रम को देखते हुए गांधी पार्क में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें