बाजपुर। मझरा प्रभु वार्ड एक बांके नगर के निवासियों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए ऊर्जा निगम ने 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया है। रविवार को विभाग के अधिकारियों ने पोल पर ट्रांसफार्मर लगाकर लाइन को जोड़ दिया है। बांके नगर के निवासियों ने कहा कि अब उन्हें लो वोल्टेज से राहत मिलेगी। संवाद