काशीपुर। जैतपुर घोसी में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से खलबली मच गई। फायर यूनिट के पहुंचने से पहले ही लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया था।
रविवार दोपहर जैतपुर घोसी में शिव सिंह ठाकुर के खेत में गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। लोगों ने सूझबूझ के साथ आग को फायर यूनिट टीम के पहुंचने से पहले ही बुझा दिया लेकिन तब तक तीन एकड़ गेहूं की फसल जल गई। वहीं फायर यूनिट ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया। लोगों को कहना है कि आग खेत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइनों में हुए फॉल्ट के कारण लगी। संवाद