फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। टेड़ाघाट बरि अंजनियां में घर में घुसकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत और मारपीट, गाली गलौच के मामले में पुलिस ने घटना के छह दिन बाद एसएसपी, सीओ से शिकायत के बाद आखिर विभिन्न धाराओं में दो नामजद सहित शेष अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरी अंजनियां निवासी एक व्यक्ति ने सत्रह मील पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर घर में घुसकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत, मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देने की तहरीर सौंपी थी। सत्रह मील पुलिस ने मामला खटीमा कोतवाली का बातकर उन्हें कोतवाली भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने पुन: पीड़ित को सत्रह मील चौकी भेज दिया। पीड़ित चक्कर काटता रहा लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। सोमवार को एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें