बाजपुर। वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहे दलजीत सिंह गौराया को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के महानिदेशक ने सम्मानित किया। पोलैंड के पुक शहर में आयोजित प्रतियोगिता में विकलांग दलजीत सिंह गौराया ने दाहिने हाथ से रजत पदक और बाएं हाथ से कांस्य पदक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। लौटने पर देहरादून में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के महानिदेशक गौरी शंकर जोशी, डायरेक्टर ललित किशोर गुसाई, डा. केडी शर्मा ने सम्मानित कर किया। महानिदेशक जोशी ने वर्ल्ड मेडलिस्ट दलजीत को विभाग से वेतन वृद्धि का भरोसा दिया। वर्तमान में दलजीत सिंह राजकीय चिकित्सालय (केलाखेड़ा) में फार्मेसिस्ट हैं। मौके पर डा. आरपी, डा. प्रकाश वर्मा, डा. मीतू शाह, डा. नीतू रावत, जेपी पांडे, पंकज सक्सैना, केएल पुंडीर आदि थे।