रानीखेत (अल्मोड़ा)। तीन-तीन उपाध्यक्ष देने वाले छावनी परिषद के वार्ड नंबर तीन में भी कई समस्याएं हैं। सफाई व्यवस्था का हाल बुरा है। नगर से गुजरने वाले अधिकांश बड़े नालों में गंदगी का अंबार है। दूसरी तरफ क्षेत्र में कई खेल प्रतिभाएं भी हैं, लेकिन वार्ड में खेल का मैदान तक नहीं है। आबकारी मोहल्ले को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। इस वार्ड में आबकारी, शिव मंदिर, कुरैशियन मोहल्ला आदि बड़े इलाके आते हैं। क्षेत्र के युवा ईमानदार और कर्मठ व्यक्ति को ही सभासद बनाकर बोर्ड भेजने का मन बना रहे हैं। स्पीड ब्र्रेकरों ने बिगाड़ दी है संपर्क मार्ग की दशा
- आबकारी निवासी शोभा पंत का कहना है सफाई कर्मियों के अभाव में क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। मोहल्ले को जोड़ने वाले मुख्य मोटर मार्ग में बड़े-बड़े स्पीड ब्रेकर बना दिए गए। रात में वाहन चलाना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदार, कर्मठ छवि के प्रत्याशी को ही बोर्ड में भेजा जाएगा।