हल्द्वानी। बागेश्वर जिले से 15 दिनों से लापता बालक को मेडिकल चौकी की पुलिस ने रविवार की रात धानमिल दोनहरिया से बरामद किया। पुलिस ने बच्चे को रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया। चौकी प्रभारी जीएस अधिकारी ने बताया कि बागेश्वर के कांडा निवासी सुंदर सिंह माजिला का बेटा मनोज सिंह माजिला (12) 15 दिन पहले अपनी ताई से मिलने के लिए जयपुर बीसा हल्दूचौड़ के आया था, लेकिन रास्ते में वह भटक गया। परिवार के लोग और रिश्तेदार उसे ढूंढ रहे थे। सूचना पर पुलिस ने भी खोज शुरू की। रविवार रात बच्चा धानमिल दोनहरिया में मिला। पुलिस ने उसे हल्दूचौड़ में रहने वाले रिश्तेदार राधा मेहरा को बच्चे को सुपुर्द कर दिया।