बाजपुर। सीओ जेएस पांगती ने बताया कि बन्नाखेड़ा रोड स्थित एक फैक्ट्री के मैनेजर धर्मेंद्र सैनी की तहरीर के आधार पर मनवीर सिंह और जसवीर सिंह निवासी संजय कालोनी के खिलाफ घर में घुसकर गाली गलौच, मारपीट और धमकी देने के मामले में धारा 147,323, 342, 452, 506 के तहत रिपोर्ट कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट की घटना को लेकर फैक्ट्री बंद करने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस मामले को सीओ पांगती ने फैक्ट्री अधिकारियों से बातचीत की और सुरक्षा प्रदान करने का भरोसा दिया।