फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन रोकने को कारगर है पेंशन योजना : रौतेला

Thu, 13 Nov 2014 05:31 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। देवभूमि क्षत्रीय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह रौतेला ने कहा कि राज्य गठन के 14 वर्षों में अब जाकर प्रदेश को ऐसा नेतृत्व मिला है जो प्रदेश के हर तबके की चिंता करता है। इससे पहले रहे आठ मुख्यमंत्रियों में केवल पूर्व सीएम पं. एनडी तिवारी ही पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर पाए। यह हमारे प्रदेश का दुर्भाग्य ही है जो उसे 14 वर्षों में आठ सीएम मिले। इसके लिए राज्य आंदोलनकारी भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने प्रदेश के विकास के मामले को कोई तब्ज्जो नहीं दी। रौतेला ने कहा कि सीएम रावत के आने के बाद प्रदेश की जनता में उम्मीद जागी है। आज प्रदेश के सीमांत जनपदों में पलायन रोकने के लिए सीएम रावत ने किसान पेंशन, मंदिरों पुरोहितों के लिए पेंशन योजना लागू की जिससे आज निराश्रित और अपने बच्चों से दूर रह रहे सीमांत जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें