फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय तालमेल की कमी से लग रहा धान खरीद को पलीता

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खाद्य विभाग और सहकारिता विभाग में आपसी तालमेल की कमी से धान खरीद योजना को पलीता लग रहा है। राइस मिलें भी धान खरीद में रुचि नहीं दिखा रही हैं। वहीं मिलों की धान खरीद का लक्ष्य समितियों को उपलब्ध ही नहीं कराया गया है। योजना संचालन के एक माह छह दिन बाद भी 14 केंद्रों में एक दाना भी धान नहीं तौला जा सका है। किसानों से धान खरीद के लिए हर साल एक अक्टूबर से सरकारी क्रय केंद्र खोलती है। ताकि किसान बिचौलियों का शिकार न हो। इस वर्ष सामान्य धान का प्रति क्विंटल 1360 रुपए और ग्रेड का मूल्य 14 सौ रुपए तय किया गया है। लेकिन अधिकांश केंद्र अव्यवस्थाओं के बीच संचालित हैं। खाद्य विभाग और सहकारिता विभाग में आपसी समन्वय तक स्थापित नहीं हो सका है। यही वजह है कि सहकारी समितियों को यह ब्योरा तक उपलब्ध नहीं कराया गया है कि किस मिल को कितना धान मुहैया कराया जाना है। जबकि समितियोें में खरीदे धान को रखने की पर्याप्त जगह नहीं है। इससे समिति संचालक भी धान खरीद में कम ही रुचि दिखा रहे हैं। सहकारिता विभाग कार्यालय के अनुसार जिले में खोले गए 47 केंद्रों में से 14 केंद्रों में धान खरीद शून्य है। इन केंद्रों में सीएमएस जसपुर, बाजपुर प्रथम, बाजपुर द्वितीय, बरहैनी लैंपस, एफएसएस गदरपुर, टीवीएस महतोष, टीवीएस रुद्रपुर, पूर्वी रुद्रपुर एफएसएस, टीवीएस फुलसुंगा, शक्तिफार्म एफएसएस, बिरिया लैंपस नगला, मगरसड़ा, बिरिया लैंपस, बिछुवा यूसीएफ, मटीहा नानकमत्ता लैंपस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें