फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नाराज होकर गईं दो किशोरियां बरामद

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। छह दिन पूर्व घर से नाराज होकर गई दो किशोरियों को शुक्रवार को परिजनों ने रिश्तेदारों के घर से बरामद कर लिया। परिजन किशोरियों को कोतवाली लेकर आए और पुलिस को सूचना देकर किशोरियों को अपने घर ले गए। बीती 2 नवंबर को नहरपार की दो किशोरियां परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से कहीं चली गईं। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की। पता न चलने पर शुक्रवार को पुलिस को किशोरियों के घर से नाराज होकर चले जाने की सूचना दी और फिर उनकी तलाश में जुट गए। दोपहर बाद परिजनों को किशोरियों के खटीमा में रिश्तेदारों के यहां होने की सूचना मिली। जिस पर परिजन खटीमा से किशोरियों को ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें