फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में गौराया ने जीता रजत

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में बाजपुर निवासी विकलांग दलजीत सिंह गौराया ने रजत पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया। पोलैंड लौटने पर गौराया का स्वागत किया गया। 7 से 14 अक्तूबर तक पोलैंड के शहर पुक में हुई चैंपियनशिप में दलजीत सिंह गौराया ने 80 किग्रा में प्रतिभाग कर दाहिने हाथ से रजत पदक और बाएं हाथ से कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में 40 देशों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। गौराया ने जीत का श्रेय अपने पिता और कोच अर्जुन सिंह गौराया को दिया है। गौराया 2004 से 14 तक लगातार नेशनल चैंपियन रहे हैं। वर्ष 2010 में एशिया में दो गोल्ड, 2008 में एशिया में दो रजत, वर्ल्ड आर्म रेसलिंग में छठा स्थान प्राप्त कर चुके हैं। गौराया का लक्ष्य 2015 में जर्मनी में होने वाली वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करना है। वर्तमान में गौराया बाजपुर के गांव रामनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसिस्ट पद पर तैनात हैं। पोलैंड से लौटने पर रविवार को नया गांव स्थित ढिल्लन फार्म पर दलजीत सिंह गौराया का स्वागत किया गया। मौके पर दर्जामंत्री हरेंद्र सिंह लाडी, जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा, संदीप, अनमोल सिंह संधू, संदीप, रजत सिंह, आशीष, विशाल शर्मा, गुरनाम सिंह, सुखचैन सिंह, गुरजीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें