पंतनगर। कालेज ऑफ वेटनरी एंड एनिमल साइंसेज के लाइवस्टॉक प्रोडक्शन मैनेजमेंट विभाग में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत डा. अनिल कुमार को पोल्ट्री फार्म का सहायक निदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग से आदेश जारी होने के बाद डा. अनिल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने बताया कि मुर्गीपालन क्षेत्र में शोध कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा।