फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुप्लीकेट चाबी से अफसर चलवा रहे वाहन

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राजकीय वाहन चालकों ने विभागीय अधिकारियों पर उत्पीड़न और मनोबल गिराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तमाम अफसर डुप्लीकेट चाबी तैयार कर बाहरी व्यक्तियों से वाहन चलवा रहे हैं। रविवार को राजकीय वाहन चालक महासंघ का अधिवेशन विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वाहन चालक तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि बीते माह हुए चुनावों के मानदेय का भुगतान अब तक नहीं किया गया है और ग्रेड वेतन की समस्या भी लंबित है। कहा कि चालक विषम परिस्थितियों में भी सेवा देने से पीछे नहीं हटते, मगर अफसर उनकी समस्याओं को सुनने को भी तैयार नहीं हैं। इस पर संगठन की ओर से समस्याओं के निदान का निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष योगेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, सलाहकार कुंवर सिंह नैनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कुमार, मंत्री भुवन जोशी, प्रचार मंत्री बब्बन सिंह, दामोदर जोशी,श्रीराम, जगदीश, चंदन सिंह, धर्मपाल चौहान, नंदन सिंह, तेज सिंह, दीवान राणा, जयनारायण, श्याम लाल, अशोक कुमार, उमेश राणा, ज्वाला प्रसाद, घनश्याम सिंह, दलीप राणा, विनोद सिंह, कुंवर सिंह, मान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें