फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टील कंपनी के एकाउंट से 15 करोड़ निकालने का प्रयास

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्टील कंपनी के बैंक एकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

हरियाणा स्थित एक स्टील कंपनी के अधिकारी शुक्रवार को काशीपुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के दो लोगों ने कंपनी के खाते से 15 करोड़ रुपए फर्जी चेक के माध्यम से निकालने का प्रयास किया है। सूत्र बताते हैं कि कंपनी अधिकारियों ने काशीपुर निवासी जिन दो लोगों पर शक जाहिर किया है। उसमें से एक बैंक कर्मचारी है। आरोपी व्यक्ति ने अपने साथी इंटरप्राइजेज दुकान के स्वामी के साथ मिलकर बैंक में फर्जी चेक लगाया था। चेक के माध्यम से यह रुपए इंटरप्राइजेज दुकान के खाते में डलवाने का प्रयास किया जा रहा था। बताया जाता है कि वर्ष 2012 में कंपनी ने बैंक में 10 हजार रुपए का चेक लगाया था। लेकिन किसी कारण से इसे कैंसिल कर दिया था। इसी चेक के नंबर के आधार पर दोनों ने फर्जी चेक तैयार कर 15 करोड़ निकालने का प्रयास किया। सूत्र बताते है कि जब बैंक से रुपए नहीं निकले तो दोनों को शक हुआ और वह चेक वापस ले गए। एसएसआई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर जांच की जा रही है। दोनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें