खटीमा। थारु भुडिया निवासी महेंद्र सिंह राणा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर 13 अक्तूबर से उसकी पुत्री के लापता होने की जानकारी दी है। महेंद्र का कहना है कि उसकी पुुत्री 13 की सुबह आठ बजे अपने भाई के साथ बाजार आई थी। पहेनियां चौराहे पर अपनी दवा लाने और डिग्री कालेज जाने की बात कहकर वह चली गई, लेकिन तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। जबकि इस दौरान उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों में पुत्री को तलाश किया है। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग की है।