फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक मय वाहन के मौके से फरार हो गया। शनिवार प्रात: ग्राम केशवगढ़ निवासी भगवंत सिंह(65) बाइक से खेत की ओर जा रहे थे। तहसील के निकट केंटर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के प्रगतिशील किसान मृतक भगवंत सिंह अपने पीछे पत्नी कुलदीप कौर, पुत्री गुरमीत कौर के अलावा दो पुत्रों गुरनवीत सिंह, अंग्रेज सिंह को रोता-बिलखता छोड़ गए। चैयरपर्सन अंजू भुड्डी, पालिकाध्यक्षा प्रतिनिधि राकेश भुड्डी, बसपा नेता जरनैल सिंह काली, इंद्रपाल सिंह संधू, भाजपा नेता राजेश गुंबर, सुभाष गुंबर, विरेन्द्र तिवारी, सुभाष गुंबर, धर्मवीर सिंह, सतनाम सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें