जसपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक स्कूल के बाहर खड़े बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों के ड्राइवर, कंडक्टरों में मारपीट हो गई। जिससे ड्राइवरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आड़े-तिरछे वाहन खड़ा कर जाम लगा दिया। वाहन नहीं चलने से अभिभावक परेशान रहे। छात्र-छात्राओं को अपने-अपने वाहनों से लेने स्कूल पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही ड्राइवरों ने अपने वाहन हटा लिए। आधा घंटे तक जाम लगा रहा। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि ड्राइवरों, कंडक्टरों में समझौता हो गया है। जाम लगाने के आरोप में आधा दर्जन से अधिक ड्राइवर, कंडक्टरों पर कार्रवाई का जाएगी।