फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर पसरा सन्नाटा कोतवाली में गहमागहमी

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मोहल्ला थाना साबिक में मंगलवार देर शाम लड़की छेड़ने से उठे विवाद के बाद रातभर पुलिस गश्त के कारण लोग घरों में दुबके रहे। बुधवार को भी सड़कों पर सन्नाटा रहा। उधर, पुलिस ने कोतवाली में दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों से बातचीत कर मामले को शांत कर दिया। देर रात तक कोतवाली में गहमागहमी रही। बुधवार शाम विधायक हरभजन सिंह चीमा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस चौकी बांसफोड़ान के निकट थाना साबिक मोहल्ला मार्ग पर हुई घटना के बाद पुलिस की भारी गश्त से थाना साबिक, अल्ली खां, महेशपुरा, कटरा मालियान की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस जवानों के बूटों की आवाज ही सुनाई दी दे रही थी। उधर, कोतवाली में आधी रात तक भारी गहमा-गहमी रही। एएसपी टीडी वैला, सीओ (बाजपुर) जेएस पांगती, सीओ (काशीपुर) प्रकाश चंद्र, कोतवाल बहादुर सिंह चौहान, कोतवाल (जसपुर) जेसी पाठक, एसओ कुंडा यूआर आर्या, ट्रैफिक इंस्पेक्टर पंकज उप्रेती, एसएसआई धीरेंद्र कुमार, बांसफोड़ान चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा की दोनों समुदायों के लोगों के साथ बैठक हुई। दोनों पक्षों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग करने, लड़कियों से छेड़छाड़ की घटना और बवाल के दौरान फायर करने की घटना की जांच करने पर सहमति जताई। इस मौके पर विनय चौधरी, उमेश सौदा, राजन, टीटू, अजय बन्नू, हरीश चंद्र, सुमित सौदा, सर्वेश शशि तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, अजीज कुरैशी, हसीन खान, मुशर्रफ हुसैन, मोहम्मद सलीम, एम राहुल आदि मौजूद थे। टकराव से खड़े हुए सवाल
विज्ञापन

काशीपुर। मंगलवार देर शाम दो समुदाय में हुए टकराव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्यूशन पढ़कर लौट रही लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले ने एकाएक लोगों को धर्म विशेष के नाम पर खड़ा कर दिया। बस क्या था कुछ सिरफिरों ने पत्थरबाजी और बाद में हवाई फायरिंग तक कर दी। शहर में भी अफवाह तेजी से फैली। किसी ने जानने की कोशिश नहीं की कि आखिर माजरा क्या था। चार सेक्टरों में बांटा नगर को
काशीपुर। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर को चार सेक्टरों में बांट कर पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। घटना के बाद से एएसपी टीडी वैला ने प्रभारी परगना मजिस्ट्रेट एचएस मर्तोलिया और पुलिस अधिकारियों के साथ नगर की सड़कों पर गश्त करते रहे। बुधवार को भी थाना साबिक, महेशपुरा और अल्ली खां मोहल्ला में पुलिस गश्त जारी रही। समुदाय विशेष के इलाकों में सफाई ठप
विज्ञापन

काशीपुर। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के बैनर तले वाल्मीकि समाज के नेताओं ने नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा को ज्ञापन सौंपकर समुदाय विशेष से जुड़े इलाकों में सफाई ठप करने की घोषणा की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सफाई कार्य से जुड़े लोगों को निगम और प्रशासन सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराता है। उन्होंने लाइसेंसी हथियार देने की भी मांग की। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी। इस मौके पर अध्यक्ष विनय चौधरी, हरीश वाल्मीकि, अजय बन्नू, राजन सुपरवाइजर, राजेश कुमार, मदन लाल राही, बादल खत्री, राजीव ड्राइवर, मुकेश सौदा, जोन कुमार एडवोकेट, सुमित सौदा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें