फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने शिक्षक को रौंदा, मौत

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। स्कूल से अपने आवास लौट रहे बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसपुर के चूने वाली गली निवासी सचिन चौहान (30) पुत्र सुभाष सिंह दो वर्ष से प्राथमिक विद्यालय भरौनी में तैनात थे। बुधवार सायं स्कूल बंद होने के पश्चात सचिन अपनी बाइक संख्या-यूके06एम-4463 से नानकमत्ता स्थित किराए के आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान खकरा पुल पर एक अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हेलमेट पहना होने के बावजूद उनका सिर बुरी तरह से कुचल गया। आसपास के लोगों ने उनके साथी शिक्षकों को सूचना देने के साथ ही तुरंत ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डा. एके बंसल ने सिर कुचलने के कारण से मौत का अंदेशा जताया है। इधर सचिन की बाइक को टक्कर मारने वाला चालक वाहन सहित फरार हो गया है। मृतक का करीब आठ माह पूर्व विवाह हुआ था। शिक्षकों ने जताया शोक
विज्ञापन

सितारगंज। सड़क हादसे में युवा शिक्षक की दर्दनाक मौत की खबर से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। बीआरसी में चल रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण समाप्ती पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उपखंड शिक्षाधिकारी केएस राणा, सीआरसी समन्वयक सुरेश उप्रेती, संदर्भदाता जयंत मंडल, विनोद पांडे, दीपा रानी, सीआरसी समन्वयक हृदेश चौहान, करुणेश जोशी, जशोद मेहता, हरविंदर सिंह, संतोष चंद, अरुण वर्मा, विकास चौधरी आदि थे। इधर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर, उदयवीर सिंह चौहान, सत्यजीत सिंह, विनोद कुमार, प्रेम प्रसाद, राजीव चौहान समेत दर्जनों शिक्षकों ने अस्पताल पहुंच शोक व्यक्त किया। शिक्षकों ने नानकमत्ता थाना पहुंच पुलिस से आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें