फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेजर लैंड लेवलर से लेबर की बचत, उत्पादन भी ज्यादा

Wed, 08 Oct 2014 05:34 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। किसान मेले में अन्य कृषि यंत्रों के साथ ही लेजर लैंड लेवलर किसानों की पहली पसंद बना है। शिवा एग्रो ट्रेड्स और हापुड के स्टाल में किसानों ने इसकी जानकारी ली। कंपनी के संदीप कुमार ने बताया कि इस यंत्र के माध्यम से कृषि भूमि को लेजर लाइट की सहायता से लेबल पर लाया जाता है। इसमें से लेजर लाइट निकलकर कंट्रोल पैनल में जाती है और इसी हिसाब से मशीन आटोमैटिक जमीन का लेबल करती है। उन्होंने बताया कि मशीन का उपयोग करने से 25 प्रतिशत लेबर की बचत तो होती ही है साथ ही 40 प्रतिशत पानी की बचत और 35 प्रतिशत उत्पादन भी अधिक होता है। उन्होंने बताया कि मशीन की सहायता से एक हजार मीटर के खेत का लेबल किया जा सकता है। मशीन 45 एचपी के ट्रैक्टर से चलाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि 3.60 लाख की लागत की मशीन की खरीद में भारत सरकार द्वारा 1.50 लाख की सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें