फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद की सूचना पर छावनी बनी तहसील

Wed, 08 Oct 2014 05:34 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। दो संप्रदायों के युवक-युवती मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में विवाह की अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र देने आने वाले थे। लव जेहाद की सूचना पर तहसील परिसर पुलिस छावनी बनी रही। इस दौरान युवक युवती काले शीशे वाली कार में आए लेकिन तहसील में पुलिस, गुप्तचर एजेंसियों का पहरा और हिंदूवादी संगठन के लोगों की मौजूदगी भांप कर खिसक लिए। सितारगंज के दो अलग-अलग संप्रदायों के युवक-युवती मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में विवाह की अनुमति के लिए वकील के माध्यम से मंगलवार को प्रार्थना पत्र देने आ रहे थे। इसकी भनक हिंदूवादी संगठनों को लग गई। प्रेमी युगल को पकड़ने के लिए बजरंग दल कार्यकर्ता तहसील परिसर में जमा हो गए। यह देख पुलिस और गुप्तचर एजेंसियां (एलआईयू) भी सक्रिय हो गईं। बाजार, चकरपुर, झनकईया चौकी इंचार्ज सहित कोतवाली के दो दरोगा और पुलिस के जवान तहसील में पहरा देते रहे। बताया गया कि युवक युवती काले शीशे वाली सफे द कार में तहसील के अंदर आए लेकिन भारी संख्या में पुलिस और हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को देख मौके से खिसक लिए। उधर, झनकईया चौकी इंचार्ज दिनेश फर्त्याल का कहना था कि तहसील में पुलिस मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते तैनात थी। उन्होंने लव जेहाद के किसी भी मामले से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें