फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागौन के 38 फ्रेम समेत कार बरामद

Fri, 19 Sep 2014 05:33 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। शक्तिफार्म क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी वनों के अवैध कटान के खिलाफ वन विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। वन कर्मियों ने ऑल्टो कार से सागौन के 38 फ्रेम बरामद कर कार जब्त कर ली जबकि चालक मौके से फरार हो गया। विभाग ने जब्त कार को सीज कर भारतीय वन अधिनियम की धारा 25 व 26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को वन कर्मियों को बाराकोली वन रेंज से ऑल्टो कार यूए 06 सी 5767 में अवैध रूप से सागौन के फ्रेम भरकर लाए जाने की सूचना मिली। जिस पर टीम ने चिंतीमजरा के पास वाहन को रोक लिया। मौका पाकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया। वन कर्मियों ने कार से 38 फ्रेम सागौन के बरामद किए। रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि बरामद फ्रेम बाराकोली वन रेंज के शक्तिफार्म बीट क्षेत्र से पेड़ काटकर लाए जा रहे थे। वाहन को सीज कर अज्ञात तस्कर के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। रेंजर रैकुनी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को जरूरत पड़ी तो उड़नदस्ते की टीम भी बुलाई जाएगी। टीम में वन दरोगा गणेश दत्त पांडे, जितेंद्र सिंह बोरा, ओमप्रकाश, भूपेंद्र सिंह, महेश सिंह, ललित मनराल, हेमंत तिवारी, एसएस पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें