खटीमा। खटीमा कोतवाली से कुछ दूर पर करीब एक माह पूर्व कार से आए बदमाशों द्वारा सात मिनट में एटीएम काटकर 24 लाख रुपए उड़ा ले जाने के मामले में पुलिस की कोई प्रोगेस नजर नहीं आ रही है। अलबत्ता पुलिस इस मामले में पुलिस और एसओजी टीम द्वारा किए जा रहे प्रयास की बात कही है। 20 अगस्त की सुबह पौने चार बजे कार से आए दो बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को काटकर उसमें रखे 24 लाख 46 हजार रुपए उड़ा ले गए थे। एक माह गुजरने के बाद भी पुलिस बेनतीजा रही है। प्रोग्रेस के सवाल पर कोतवाल देवेंद्र सिंह दिगारी बताते हैं कि फिलहाल कोई प्रोग्रेस नहीं है अलबत्ता पुलिस व एसओजी का संयुक्त अभियान जारी है।