फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी प्रबंधक को पीटा, हंगामा

Tue, 29 Jul 2014 05:31 AM IST
Udham singh nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नए गैस कनेक्शन को लेकर कुछ युवकों ने हंगामा कर एजेंसी प्रबंधक की पिटाई कर घायल कर दिया। आरोपी युवक एजेंसी में तोड़फोड़ कर धमकी देकर फरार हो गए। खबर मिलते ही आसपास के लोगाें की भीड़ लग गई। एजेंसी प्रबंधक ने कोतवाली में एक युवक के खिलाफ नामजद और अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे कुमाऊं मंडल विकास निगम की गैस एजेंसी कार्यालय पर बेरिया दौलत निवासी कुछ युवक नए कनेक्शन के लिए पहुंचे। एजेंसी प्रबंध गोविंद सिंह मेहता ने तत्काल कनेक्शन देने में असमर्थता जताई। इस पर युवकों की एजेंस प्रबंधक से झड़प हो गई। आरोप है कि युवकों ने एजेंसी प्रबंधक मेहता की लात-घूसों से पिटाई कर दी। मारपीट में प्रबंधक मेहता चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रबंधक और आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रबंधक मेहता ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि बेरिया दौलत निवासी स्वर्ण सिंह सहित कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें